रामसनेहीघाट, बाराबंकी, 27 सितंबर 2024: स्वच्छता ही सेवा है, गन्दगी जानलेवा है…सौ रोगो की एक दवाई ,घर में रखो साफ सफाई…l मेरा गांव साफ हो, जिसमें हम सब का हाथ हो…, स्वच्छता को अपनाना है, गंदगी को दूर भगाना है… आदि नारों से छोटी छन्दवल, बड़ी छन्दवल, ककरहा गांव की गलियां गूंज उठी। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर दूसरे दिन स्वच्छता अभियान रैली निकाली गई।

संस्था द्वारा 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” की थीम पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । संस्थाध्यक्ष रत्नेश कुमार के निर्देशन में निकाली गई स्वच्छता रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने किया।
इस रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं व, शिक्षको द्वारा प्रतिभाग कर ग्राम वासियों को जागरूक किया गयाl स्वच्छता सेवा हेतु बच्चों के उत्साह को देखते हुए ग्राम वासियों ने भी रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की व अपने घरों केअतिरिक्त आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लिया रैली को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शिक्षिका वंदना वर्मा शारदा रावत, पूनम रत्नाकर प्रिया मोर्य, अनीता, अर्चना, सरोज, सरस्वती, जियालाल सहित 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।







