Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ‘कबीर’ के रूप में पर मंच पर होंगे पद्मश्री शेखर सेन

    By November 6, 2019 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 633

    उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी का स्थापना दिवस 13 को

    लखनऊ, 06 नवम्बर 2019: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थापना दिवस पर 13 नवम्बर की शाम अकादमी के संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में धरोहर शीर्षक के अंतर्गत सांगीतिक एकल नाट्य प्रस्तुति ‘कबीर’ का मंचन आयोजित कर रही है। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री डा.नीलकण्ठ तिवारी मुख्य अतिथि होंगे।

    अकादमी के सचिव तरुण राज ने बताया कि प्रदेश में संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 13 नवम्बर 1963 में एक स्वायत्तशासी संस्थान के तौर पर हुई थी। अकादमी के 56 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस की शाम तुलसी, कबीर, विवेकानंद और सूरदास जैसे अपने एकल अभिनीत संगीत नाटकों के लिए ख्यातिप्राप्त गीतकार, संगीतकार, गायक व अभिनेता पद्मश्री शेखर सेन यहां कबीर की प्रस्तुति देंगे।

    कबीर की यह प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर एक अनोखे अध्यात्मिक धरातल पर ले जाने की सामथ्र्य रखती है। जो आज के इस वातावरण से बहुत अलग और सदियो दूर कबीर की काशी के वातावरण को जीवंत करती है।

    इस प्रस्तुति के बारे में शेखर सेन का कहना है कि भारतीय इतिहास में संत कबीर एक ऐसे संत कवि हुए हैं जिनपर सबसे ज्यादा करीब चार लाख शोध किए गए हैं। कबीर की जीवनी पर आधारित यह नाटक उन्होंने 78 किताबें पढ़ने के बाद लिखा। कबीर नाटक का पहला मंचन उन्होंने 1999 में किया था। इसके बाद से अब तक इसके चार सौ 25 से अधिक प्रदर्शन कर चुके हैं।

    कई भाषाओं के जानकार सेन ने कबीर में अवधी भाषा का भी प्रयोग किया है। एकल नाटक में कबीर के जन्म से लेकर मृत्यु तक की संपूर्ण जीवनी को मंच पर उतारने का प्रयास है। वह हर नाटक में संगीत का इस्तेमाल करके उसे और जीवंत बनाते हैं। क़रीब दो घण्टे की इस संगीतमय प्रस्तुति में कबीर की 45 छोटी-बड़ी रचनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

    Keep Reading

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading