Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    जलवायु के ख़तरों से आगाह कर रहे सिनैप्स इण्टरनेशनल आर्ट गैलरी में कलाकारों के प्राकृतिक चित्र

    ShagunBy ShagunOctober 16, 2024 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 583

    पारिस्थितिक संतुलन की ओर इशारा करते संवेदनशील कलाकारों के चित्र ने दर्शकों का ध्यान खींचा

    लखनऊ, 16 अक्टूबर: प्रकृति की सुंदरता मानव मन को हमेशा से प्रेरित करती आयीं है। नवीनता और विकास की होड़ में इंसानी प्रयास इसकी नैसर्गिक सौंदर्य को चोटिल करने वाले भी बन गये हैं। सुशांत गोल्फ सिटी सेण्ट्रम होटल की सिनैप्स इण्टरनेशनल आर्ट गैलरी में चल रही समूह चित्र प्रदर्शनी सोनिक सेरेनिटी- एक्सप्लोरिंग द साउंड्स ऑफ नेचर” में कलाकारों के उकेरे कुछ ऐसा ही कहने की कोशिश करते प्रकृति चित्र कला प्रेमियों को आकर्षित कर रहे हैं।

    प्रदर्शनी में दिल्ली की चिन्मयी बेहरा व सम्बंधित पाण्डया के संग, झारखण्ड की पिंकी कुमारी और स्थानीय यानी लखनऊ के कलाकार राहुल राय की कृतियां शामिल हैं। अब दिल्ली जाकर बस गयी मूलतः ओड़िशा में पली बढ़ी चिन्मयी बेहरा की चटख एक्रेलिक रंगों की कृतियों में लोक संस्कृति ध्वनित होती है तो चित्र बदलती जलवायु के ख़तरों के प्रति आगाह करने के इरादों से रचे गए हैं। संबित पांडा के प्रकृति से जुड़े चित्र कहानी कहते लगते हैं। चित्रों में पारिस्थितिक संतुलन की ओर इशारा किया गया है। राहुल राय की जीवंत पेंटिंग्स प्रकृति को खूबसूरती से चित्रित करती हैं। उन्होंने कुदरत की अंतरंग गहराई को रंगों में उतारने का यत्न किया है। पिंकी कुमारी के चित्र शहरी विस्तार की स्थिति में वन्य जीवन और प्रकृति के वास्तविक संरक्षण की ओर ध्यान खींचते हैं।

    सिनैप्स गैलरी को देखा जाये तो गैलरी को अभी कला प्रदर्शों को उत्कृष्ट ढंग से कला प्रेमियों के समक्ष प्रस्तुत करने लायक बनाना होगा, जहां आकार के हिसाब से चित्रों या प्रदर्शों पर समुचित रोशनी में उचित दूरी से देखकर उनका आकलन सहज ही किया जा सके। गैलरी के स्वरूप में वस्तुत: बड़े बदलाव की दरकार है। यह बदलाव गैलरी को अपेक्षित परिणामों के साथ ही प्रतिष्ठा दिलाने में मददगार बनेगा।

    गैलरी के निदेशक और प्रदर्शनी के क्यूरेटर राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि ये उनकी यहां सातवीं प्रदर्शनी है और इसे भरपूर सराहना मिल रही है। प्रदर्शनी उद्घाटन अवसर पर सहारा ग्रुप की कार्यकारी निदेशक कुमकुम रॉय चौधरी, वास्तुकार सविता अग्रवाल, व्यवसायी सर्वेश गोयल, छायाकार अनिल रिसाल सिंह, वरिष्ठ कला समीक्षक राजवीर रतन, होटल के महाप्रबंधक भगवती पंत, अनेक कलाकार और कलाप्रेमी उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी दीर्घा में 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    राम मंदिर-अयोध्या चंदा घोटाला: मथुरा में भी बड़ा चोरी का आरोप, SIT ने शुरू की तेज कार्रवाई

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    Mithilesh Shukla, who used to throw his weight around by posing as a Noida IPS officer, was thoroughly exposed in Lucknow!

    नोएडा IPS बनकर रौब झाड़ने वाले मिथिलेश शुक्ला की लखनऊ में धज्जियाँ उड़ीं!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    June 18, 2026
    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    June 18, 2026

    कपिवा ने क्लिनिकल केयर में कदम रखा, आयुर्वेद क्लीनिक के ज़रिए एडहेरेंस-आधारित ट्रीटमेंट मॉडल बनाए

    June 18, 2026
    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    June 18, 2026

    वित्तीय क्षेत्र में अपराध रोकने के लिए विबमो ने लॉन्च किया ARIA: एक खास AI असिस्टेंट

    June 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading