नई दिल्ली 23 जनवरी 2018। भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिछले कुछ दिनों से युद्ध विराम का लगातार उल्लंघन हो रहा है। इस साल 21 जनवरी में पाक सैनिकों ने 134 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया है, जो पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि सन 2017 में कुल 860, 2016 में 271 और 2015 में कुल 387 बार पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सी्मा और एलओसी पर लगातार गोलियां बरसा रहा है। इस दौरान 200 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए हैं। हालांकि जम्मू-कश्मीर में 61 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं। बीते चार दिनों में कुल पाकिस्तान की ओर से पिछले चार दिन में इंटरनेशनल सीमा और एलओसी पर जम्मू के पांच जिलों, कठुआ, सांबा, पुंछ और राजौरी में हुई फायरिंग में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें 6 नागरिक, 3 सेना के जवान और दो बीएसएफ जवान शामिल हैं।
इंटरनेशनल सीमा और एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों की शनिवार को लगातार तीसरे दिन की गोलाबारी में थल सेना के एक जवान सहित चार लोगों की मौत हो हुई, जबकि 18 अन्य घायल हुए थे। लगातार गोलीबारी से सरहद पर दहशत का माहौल है। वहां बसे गांवों के लोग सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि सन 2003 में भारत और पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति कायम रखने के लिए युद्ध विराम घोषित किया था और सीमा तय करने के लिए एक साथ काम करने पर सहमति जताई थी। इसके बाद भी यहां शांति कायम नहीं हो सकी है।







