Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पाक सेना प्रमुख जनरल बाजवा के बिगड़े बोल

    By December 28, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 533

    पाकिस्तान में उथल पुथल की राजनीति चरम पर है भारतीय कार्रवाई को देखते हुए सेना और पाक पीएम बुरी तरह बौखला गए है और वे कुछ भी अनाप शनाप बोलकर पाक अवाम को भड़का रहे है। एक चर्चा यह भी है कि पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा पाक पीएम को हटा कर पाक अवाम पर राज करना चाहते हैं।

    एक तरफ भारत कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद, नागरिकता कानून बनाकर अपने देश हित के कार्य कर रहा है तो देश के इन नितांत आंतरिक मामलों में कुछ न कुछ विवादित बोल बोलकर पाकिस्तानी नेता सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं और आए दिन किसी न किसी बहाने इन मुद्दों को उठाते रहते हैं। इस मामले में पाकिस्तान की सेना भी पीछे नहीं है। पाक सेना एक तरफ तो सीमा पार से आतंकवादी भारत में प्रवेश कराने के नितांत नापाक काम में लिप्त है, दूसरी ओर अपने बेतुके बोलों से भी वह भारत के खिलाफ जहर उगलने में पीछे नहीं है।

    बता दें कि ताजा बयान में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर कभी कोई समझौता नहीं किया जाएगा’ ! पाक अधिकृत कश्मीर में सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। अब सवाल यह है कि आखिर बाजवा किस कश्मीर की बात कर रहे हैं?

    जहां तक बात जम्मू-कश्मीर की है तो यहां उनके बयान का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है, बल्कि उन्हें यह मालूम होना चाहिए जिस आजाद कश्मीर में वह पाकिस्तानी सैनिकों के मन में कश्मीर मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे’ जैसी बात बोलकर उन्हें भड़का रहे हैं, वह कश्मीर भी कहीं न कहीं भारत की ही हिस्सा है।

    पाक को याद रखना चाहिए कि देश के गृह मंत्री ने कश्मीर में धारा 370 हटाने की घोषणा के वक्त ‘पाक अधिकृत कश्मीर’ का जिक्र करते हुए उसकी बारी आने की भी बात बोली थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि कश्मीर में कभी भी 370 नहीं हटने की बात सोचने वाले पाकिस्तान ने जब वहां से एक झटके में धारा 370 की विदाई देखी तो उनके मन में पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर डर बैठ गया हो। अगर ऐसा नहीं है तो पाक सेना प्रमुख का बयान आखिर किस ओर इशारा करता है?

    क्या धारा 370 को लेकर यह उनकी खिसियाहट है? अगर ऐसा है तो उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि वह इस मामले में झुंझलाहट के अलावा कुछ कर भी नहीं सकते। जहां तक समझौते की बात है, तो इस बारे में भारत जरूर कह सकता है कि वह पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान अपने घर के मामलों की तरफ ध्यान दे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इस तरह की बेतुकी बयानबाजी कर पाकिस्तान सेना प्रमुख का न तो व्यक्तिगत स्तर पर भला होने वाला, न ही पाकिस्तान की सेना का।

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading