सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और शनि जैसे महान ग्रहों के एक साथ मकर राशि में गोचर करने से ब्रह्मांड में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है जो 4 फरवरी 12 फरवरी तक चलेगा। मेदिनी ज्योतिष के लिए तो यह योग अप्रत्याशित फल देने वाला है क्योंकि पृथ्वी पर मौसम में भारी फेरबदल हो सकता है।
जनमानस के लिए भी इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि, सभी ग्रह शनिदेव की राशि मकर में इकट्ठा होकर कहीं न कहीं पीडित हो रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब तक सूर्यदेव इन ग्रहों के साथ हैं तबतक ये ग्रह अपना पूर्णफल दिखाने में असफल रहेंगे। इसलिए जनमानस को कहीं ना कहीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।






