रोटरी पटना ग्रेटर के बैनर तले साई हेल्थ केयर में मानाया गया वर्ल्ड फ़िज़ियोथेरेपी डे
पटना, 08 सितम्बर 2019: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर आज राजधानी पटना के हृदय स्थली बोरींग कैनाल रोड स्थित साईं हेल्थ केयर वेलनेस सेंटर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पटनावासियों ने दर्द मुक्त बिहार का संकल्प लिया। इस मौके पर देश के नामचीन फियोथेरेपिस्ट और जाने माने समाजसेवी डॉ राजीव कुमार सिंह समेत अन्य डॉक्टरों द्वारा सैंकड़ों मरीज़ों की जाँच की गई। साथ ही कई अत्याधुनिक उपकरणों का अनावरण भी किया गया।
इस अवसर पर डॉ राजीव कुमार सिंह ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस देश और प्रदेश के लोगों व डॉक्टरों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी, अब जितनी आम हो गई। उतनी पहले नहीं थी, जब हमने लोगों को इसके पास पहुचाना शुरू किया। दिल्ली, मुम्बई में लोग इसको समझते हैं, हमें यह क्रिकेट टीम से कार्यकाल के दौरान और फ़िल्म सितारों के इलाज के दरम्यान लगा। नहीं ये ही तो वो इलाज है जिसकी जरूरत हर आम आदमी को भी है। फिर वो बिहारिपन जगा और मैं पटना आया, पर यहां दुनिया उलट थी।
उन्होंने कहा कि फिजियो पर लोगो को भरोसा नहीं था, ना ही सही जानकारी थी। हमारी टीम ने पहले लोगों को जागरूक करने का फैसला किया। लेकिन यह इतना आसान नहीं था। पर कहते हैं नेक इरादे हर मुश्किल को मुमकिन में बदल देते हैं। हमने निशुल्क कैंपो का आयोजन शुरू किया, लोगो तक फिजियोथेरेपी को पहुचाने के लिए रेडियो प्रोग्राम्स की शुरुआत की। हमारी टीम गांव – गांव गई। 2 सालों के निरंतर मेहनत से हम लोगो तक फिजियो को पहुचाने में सफल हुए।






