Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    ShagunBy ShagunJune 6, 2026 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 127

    पश्चिम एशिया का संघर्ष कितनी भारी कीमत वसूल रहा है, यह देखते हुए भी शांतिपूर्ण समाधान की राहें दो महीने बीत जाने के बाद भी नहीं खुल रही हैं। बातचीत का दौर चलते ही अमेरिका और ईरान एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले कर अपनी जिद दोहरा देते हैं। समझौते की उम्मीद जगाई जाती है, फिर जल्दी ही उसकी हवा निकाल दी जाती है। वार्ताओं में संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़ छिड़ी रहती है।

    इसी सिलसिले में ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता रोक दी है। करीब पंद्रह दिन पहले अमेरिका भी इन्हें अनुपयोगी बताते हुए पीछे हट चुका था। ईरान का यह कदम लेबनान पर इजरायल के लगातार भीषण हमलों से उपजा है। वह इन हमलों को रोकना चाहता है और इसे युद्धविराम की प्रमुख शर्त मानता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वयं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर खासा नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन सवाल यह है कि इजरायल की सुरक्षा और क्षमता का बड़ा आधार होने के बावजूद ट्रंप उन्हें रोक क्यों नहीं पा रहे? ऐसी घटनाओं में मुख्य मुद्दे हाशिये पर चले जाते हैं।Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    यदि ईरान और अमेरिका वास्तव में गंभीर कूटनीतिक पहल करें तो कोई रास्ता अवश्य निकल सकता है। परंतु हर दौर में नई शर्तें जोड़कर वार्ता को पटरी से उतार दिया जाता है। एक तरफ समझौते की बात होती है, दूसरी ओर सैन्य कार्रवाई की धमकियां दी जाती हैं। इस उठापटक में शांति स्थापना के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

    इस खींचतान का असर दोनों देशों की आंतरिक राजनीति पर भी पड़ रहा है। ईरान में सत्ता के अंदरूनी संघर्ष की खबरें आ रही हैं, वहीं अमेरिका में ट्रंप की विदेश नीति पर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। पांच महीने बाद होने वाले संसदीय चुनावों में उनकी पार्टी को नुकसान का खतरा है, जो उनके लिए बड़ा राजनीतिक संकट बन सकता है। शायद यही कारण है कि ईरान का रुख और अधिक सख्त हो गया है।

    दोनों देश अब युद्ध की भारी कीमत चुका चुके हैं। आगे और खून-खराबा न हो, इसके लिए शांति की दिशा में ठोस कदम उठाना ही सबसे बुद्धिमानी भरा रास्ता है। सैन्य विकल्पों और राजनीतिक दबाव की बजाय गंभीर कूटनीति, विश्वसनीय मध्यस्थता और मुख्य मुद्दों पर सहमति बनाना ही इस चक्र से बाहर निकलने का एकमात्र उपाय दिखाई देता है।

    अगर इस क्षेत्र में स्थायी शांति नहीं आई तो न केवल क्षेत्रीय स्थिरता बल्कि वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था भी लगातार खतरे में रहेगी। समय अब फैसले का है- या तो बातचीत को सार्थक बनाया जाए, या फिर अनावश्यक संघर्ष का बोझ और बढ़ाया जाए। विकल्प स्पष्ट है, लेकिन इच्छाशक्ति की कमी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।

    Shagun

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading