नई दिल्ली,25 सितम्बर 2019: बढ़ती मंहगाई के बीच आम जनता को एक बार फिर अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार आठवें दिन भी बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे महंगा हो गया।
इस तरह दिल डीजल के भाव 14 पैसे बढ़ गए इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का भाव फिर 74 के पार पहुंच गया और डीजल भी 67 लीटर से ऊंचे भाव पर पहुंच कर आ कर आँखे दिखा रहा है। बताया जाता है कि दिल्ली के अलावा कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल 22 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।







