विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इटली के विन्यार्ड्स वाले गांव के एक रिजॉर्ट में रचाई शादी, दोनों के परिणय सूत्र में बंधने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरें
मुंबई,12 दिसम्बर। विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को जब इटली में रचाई शादी तो बॉलीवुड और क्रिकेट जगत और मीडिया में खबर तेजी से वायरल हो गई इटली के विन्यार्ड्स वाले गांव के एक रिजॉर्ट में हुई इस सीक्रेट शादी की हलचल तो पिछले कुछ दिनों से हो गयी थी, मगर पुष्टि नहीं हो पा रही थी।
फिलहाल शादी की ख़बर पक्की होते ही वर-वधू को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। ट्विटर पर विराट और अनुष्का के क़रीबी रहे लोगों ने उन्हें नए सफ़र की शुरुआत विश किया। अनुष्का के पहले हीरो शाह रुख़ ख़ान ने शादी की बधाई देते हुए लिखा- अब यह हुई ना रियल रब ने बना दी जोड़ी। अनुष्का और विराट, दोनों को मेरा प्यार। ईश्वर आपको ख़ुश और स्वस्थ रखे।








