लखनऊ 20 दिसम्बर। संत गाडगे महासभा (संगम) के 62वें परिनिर्वाण दिवस पर आज बुद्धवार को डा. भीमराव अम्बेडकर सभागार मे श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में माननीय सांसद साध्वी सावित्री बाई फूले रही और इस मौके पर अथितिगण अक्षयवर कनौजीया, डॉ लाल जी निर्मल (अध्यक्ष, डॉ अम्बेडकर महासभा), प्रो रामनरेश चौधरी (गोरखपुर विश्वविद्यालय), डा प्रवेश कुमार चौधरी (जे एन यू, दिल्ली) और पी के वर्मा जी ने संत गाडगे जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया साथ ही गाडगे जी के जीवन और उनके विचारों से सब को अवगत कराया।
डा. भीमराव अम्बेडकर सभागार मे 62वें संतगाडगे के परिनिर्वाण दिवस पर आयेाजित कार्यक्रम मे बहराइच की सांसद साध्वी सवित्री बाईफुले को माला पहनाकर स्वागत करते आयोजक मण्डल के पदाधिकारी।
photo: Azam Husain










