लखनऊ,28 जनवरी। नमो बुद्धाय जन सेवा समिति उप्र द्वारा आज लखनऊ के चारबाग में स्थित रवीन्द्रालय में एससी, एसटी, ओबीसी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए भारतीय संविधान व आरक्षण बचाओ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे विशेष रूप से अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति एवं पिछड़ा वर्ग के अधिकारियों को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया जिसमे दलितों पिछड़ों एवं महिलाओं के भारतीय सविंधान में दिए गए उनके अधिकार के प्रति जागरूक एवं सजग का आह्वान किया गया की सविधान को पूर्णता लागू किया जाए एवं प्राइवेट सेक्टर, न्यायिक सेवा आदि में आरक्षण प्रदान किया जाये तथा आरक्षण को भारतीय सविंधान की 9वी अनुसूची शामिल कर संरक्षित किया जाये तथा उत्तर प्रदेश एवं सम्पूर्ण देश में दलितों पिछड़ों से सम्बंधित खाली पड़े पदों को विशेष अभियान चलाकर बैकलॉग द्वारा भरा जाये।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय सुबचन राम, प्रधान आयुक्त आयकर भारत सरकार विशेष अथिति सांसद साध्वी सावित्री बाई फूले, सांसद बहराइच तथा लन्दन/ ब्रिटेन से आये माननीय मिलकियत सिंह बहल इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध चिंतक शिव बचन, आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष लाल जी निर्मल एवं आरक्षण बचाओ के संजोयक व उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम का संचालन अक्षयवार नाथ कनौजिया ने किया। photo: azam husain









2 Comments
Every weekend i used to pay a quick visit this website, because i wish for enjoyment, for the reason that this this web page conations truly fastidious funny material too.