दिव्यांग साहिल सिंह का आज शुक्रवार को है जन्मदिन
मित्र पुलिस की पुलिस की अनोखी पहल: अब मित्र पुलिस अपनी कार्य प्रणाली में बदलाव के साथ- साथ कुछ अभिनव प्रयोग भी कर रही है इसी एक प्रयोग में आज पुलिस ने दिव्यांग युवक को पीजीआई थाने का एक घन्टे के लिए उसे दारोगा बनाया और उसकी कार्य प्रणाली को सुपर विज़न किया। फोटो: आज़म हुसैन

मिली जानकारी के अनुसार पीजीआई हास्पिटल में डाक्टर पद पर कार्यरत रजनीश कुमार सिंह के दिव्यांग युवक साहिल सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था उसने अपने पिता से पुलिस इंस्पेक्टर बनने की जिद की फिर परिवार वालों ने एसएसपी लखनऊ से मिलकर अपने बच्चे की इच्छा जाहिर की उनके बच्चे का मन है कि उसे पुलिस इंस्पेक्टर बनना है।
एसएसपी दीपक कुमार ने साहिल के पिता की निवेदन स्वीकार कर ली। एसएसपी ने पीजीआई थानाध्यक्ष को निर्देश दिया पीजीआई हॉस्पिटल में डॉक्टर पद पर तैनात रजनीश कुमार के पुत्र साहिल को एक घंटे के लिए पीजीआई थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर वर्दी पहना कर कार्य सौंपा गया। फिर साहिल ने एक घंटे में पीजीआई थाना क्षेत्र के ट्रैफिक व्यवस्था को देखा और पी जीआई थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायत भी सुनी।







