रविवार रात के बाद आज सोमवार को दोपहर में फिर आयी तेज़ आंधी, आंधी इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे लोग अपना संतुलन तक खो बैठे और गिर गए। इस बीच तेज धूल भरी आंधी से होर्डिंग भी फट कर उड़ गये। आलम यह था कि दिन में रात में रात हो गयी। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी और कही तेज बारिश भी हुयी। इससे लखनऊ शहर का मौसम सुहावना हो गया और लोगो को गर्मी से भी राहत मिली। इस बीच शाम को आंधी से गिरे आम बाजार और कालोनियों में बिकते नज़र आये। फोटो: आज़म हुसैन








