लखनऊ, 08 मार्च। ठाकुरगंज के एक गरीब परिवार में रह रही तीन साल की मासूम बच्ची निर्भया के साथ हुए बलात्कार में रेपिस्ट अजय ने रेप की शिकार बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। रेपिस्ट ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को बर्बाद कर उसे मौत और ज़िंदगी से लड़ने के लिए मजबूर कर दिया। जिसके विरोध में महिला दिवस का बहिस्कार किया गया इस विरोध को बहुजन मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ताओं ने रूमी गेट के पास काला दिवस मनाते हुए काले गुब्बारे भी छोड़े। उनका कहना है की जब महिलाएं और बच्ची सुरक्षित नहीं है तो किस बात का महिला दिवस! फोटो: आज़म हुसैन








