रविवार रात से जारी हल्की बारिश ने सुबह रौद्र रूप ले लिया, मूसलाधार बारिश से हर जगह जलभराव की स्थिति बानी हुयी है और लोगों का भारी नुकसान जारी है। लगातार बारिश से नदी, नाले उफना गए और बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, फिलहाल अभी सोमवार रात 11 बजे तक बारिश अभी जारी है और बादल भी अपना कहर ढाने के लिए अपनी जगह जमे हुए है।
सोमवार की सुबह लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश के बाद पुराने लखनऊ के हुसैनाबाद घंटाघर के सामने हुआ भयंकर जलभराव।

डालीगंज पुल के नीचे हुआ जलभराव।

लाजपतनगर में खुन खुन जी गर्ल्स कालेज की दिवार गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।

भाजपा नेता बुक्क़ल नवाब के अपार्टमेंट के बेसमेंट में घुसा बारिश का पानी। पार्किंग में खड़ी गाड़ियां डूबीं।

https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-heavy-rain-in-up-3-dead-in-3-days-28529-2/







