आज मुझ पर भी हमला करने की हुई है कोशिश: सुरेन्द्र प्रताप सिंह, लखनऊ विश्विद्यालय कुलपति

लखनऊ, 04 जुलाई। धरने पर बैठे छात्रों ने आज अपना आपा खोते हुए लखनऊ विवि में एलयू कर्मचारियों, गार्ड, और शिक्षकों से जमकर मारपीट की है यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी इस फुटेज में दर्जनों छात्रों ने कुलपति के काफिले को घेर रखा है।
बताया जाता है छात्रो ने एडमिशन व अन्य मांगों को लेकर वीसी से काफी बहस की और मामला इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट कि नौबत तक आ गया। किसी तरह गॉर्ड ने वीसी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वीसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह विवि में बेहद दुखद घटना है हम उग्र छात्रो के खिलाफ पुलिस में नामजद रिपोर्ट करेंगे। फोटो- आज़म हुसैनदेखें वीडियो लिंक: https://youtu.be/k7k5dnZ0Hf4
देखें वीडियो लिंक: https://youtu.be/ILrVn6WacAE







