लखनऊ, 30 जून। थाना पारा के मुजफ्फर खेड़ा में चल रही थी अवैध सीमेंट फैक्ट्री का पारा पुलिस ने जिला प्रशासन के आदेश पर आज दिन में छापा मारा, जहां भारी मात्रा में सीमेंट की बोरियां बरामद हुयी है बताया जाता है कि यह डुबलीकेट इंटर लॉकिंग सीमेंट की करीब 1500 बोरियां हैं इस मामले में फैक्ट्री चलाने वाले मालिक शरीफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रो के मुताबिक फैक्ट्री संचालक यह सीमेंट की बोरियां 150 रूपए रेट के हिसाब से सीमेंट को तैयार करता था जिसे डुबलीकेट सीमेंट बनाकर 350 रुपये में मार्केट में सप्लाई कर देता था,इस छापेमारी की कार्यवाई जिला प्रशासन के आदेश पर पारा पुलिस ने की।






