पुलिस का एक रूप ऐसा भी:
सोशल मीडिया के आज के इस दौर में अब कुछ भी छिपा नहीं है, पुलिस की नकारात्मक छवि के विपरीप दो सकारात्मक तस्वीरें हमें ट्विटर के माध्यम से प्राप्त हुयी है जिसमें राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना के पुलिसकर्मी गुलाबचन्द्र धाकड व रवि कुमार धाकड ने दलदल भरे तालाब में कूदकर दो वृद्ध महिलाओं की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है, इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह पुलिस ने कीचड़ में कूदकर दोनों महिलाओं की जान बचाकर एक सराहनीय कार्य किया है।
घायल पड़े ठेले वाले को पुलिस ने दिया सहारा:
दूसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि घायल ठेले वाले को पुलिसकर्मी ने किस तरह सहारा देकर पैर में लगी चोट का प्राथमिक उपचार किया है। बता दें कि यह मामला सिद्धार्थनगर का है जहां इवेंट से वापस लौटते समय PRV1517 ने रास्ते में घायल पड़े ठेले वाले को सहारा देकर मानवीय संवेदनाओं को समझा और सकारात्मक सन्देश दिया !







