लखनऊ के सबसे व्यस्ततम इलाके चारबाग स्टेशन के पास बने दो होटलों में कल मंगलवार को प्रात: तड़के भयानक आग लग गयी जिसमें होटल विराट इंटर नेशनल और होटल एसएसजे जलकर ख़ाक हो गये। इस भयानक अग्निकांड में एक बच्ची समेत 5 लोग जिन्दा जल गये। फायर ब्रिगेड और पुलिस के जाबांज जवानो ने अपनी जान पर खेलकर कई लोगों की जान बचायी। बताया जाता है की 5 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक जानमाल का भारी नुक्सान हो चुका था। यूपी सीएम ने भी मृतक को दो -दो लाख एवं घायलों को पचास-पचास हजार की आर्थिक मदद की है। फोटो- आज़म हुसैन









