लखनऊ 30 मई। स्वर्गीय एएसपी राजेश साहनी की आत्मा को श्रद्धांजलि देने आज पुलिस ऑफिसर्स मेस में डीजीपी समेत आला अधिकारी भी पहुंचे, उन्होंने परिवार को सांत्वना देने के साथ ही स्वर्गीय साहनी की आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की। इस दरम्यान पुलिस ऑफिसर्स मेस में सभी पीपीएस एसोशिएसन के पदाधिकारी भी पहुंचे, एसोशिएसन की बैठक में परिवार को और सहायता कैसे मिले इस पर चर्चा हुयी, इस बीच स्वर्गीय साहनी के साथ ऐसे हालात आखिर क्यों पैदा हुए पीपीएस एसोशिएसन ने इस मामले पर भी गंभीर मंथन किया। इसके साथ ही जिंदादिल अफसर राजेश साहनी की मौत पर पीपीएस एसोसिएशन में भारी गुस्सा भी है एसोशिएसन का कहना है कि छुट्टी पर गए राजेश साहनी को फोन कर ऑफिस बुलाया गया लिहाजा परिवार को मिले असाधारण पेंशन जैसी तमाम अन्य सुविधाएं।
पीपीएस एसोसिएशन की बैठक में उठी यह मांग-
FIR दर्ज कर हो सीबीआई जांच
परिवार को मिले सुरक्षा
परिवार को मिले मुआवजा

पढ़े इससे सम्बंधित:
https://shagunnewsindia.com/khas-khabar-picture-gallery-ats-sp-suside-24507-2/






