बढ़ती आबादी और शहरीकरण ने जंगली जानवरों का रहना मुश्किल कर दिया है घटते वनीकरण के कारण वह अब शहरी आबादी में घुस रहे है अभी कुछ दिनों पहले ही ठाकुरगंज के एक प्राइवेट स्कूल में तेंदुआ भारी मशक्कत के बाद पकड़ा गया था और इससे पहले माल इलाके में भी टाइगर के पग चिन्ह मिले थे और अब चिनहट के गनेशपुर गांव में भी तेंदुवा देखा गया है जिससे पूरे इलाके में उसका खौफ है। वन विभाग की टीम ने अपना जाल लगा दिया है इसके साथ ही तेंदुवा पकड़ने आई वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने के लिए गांव वालों के साथ सर्च ऑप्रेशन भी चला रखा है। फोटो: आज़म हुसैन

पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/leopard-come-in-sent-fransis-school/







