लखनऊ, 28 फरवरी। राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के लगभग 345 कुली ग्रुप डी के बराबर दर्जा देने की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल कर रहे कुलियों का दावा है कि पूरे भारत के कुली आज हड़ताल पर हैं अगर उनकी मांगे पूरी नही होती हैं तो आगे इससे बड़ा कदम उठाएंगे। हड़ताल ग्रुप डी के बराबर दर्जा देने की मांग को लेकर है हड़ताल में बैठे कुलियों का कहना है पिछले 10 साल से इस इन्तजार में हैं कि उनको ग्रुप डी के बराबर का दर्जा दिया जाएगा। 2008 में रेलवे मंत्री लालू प्रसाद ने एक शासनादेश जारी करवाया था जिसमें कुलियों को ग्रुप डी के बराबर दर्जा देने की बात कही थी और जो कुली 50 वर्ष से अधिक होगए हैं उनके पुत्रो की भर्ती की जाएगी लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई इसी को लेकर आज पूरे भारत के कुली एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। फोटो: आज़म हुसैन







