पहली मोहर्रम 12 सितम्बर से
लखनऊ, 11 सितम्बर 2018: अजा का फर्श बिछाने का एहतराम करो हमारे हिंद में शब्बीर (अ.स) आने वाले वाले हैं। कल से यानी बुधवार 12 सितंबर को पहली मोहर्रम होने का ऐलान होते ही शहर में गम ए हुसैन की सदाएं गुजरने लगी।

इसके साथ ही हजरत इमाम हुसैन (अ.स) की याद में रखा जाने वाला जरीह और ताजिया भी अकीकतमंद खरीद कर घर लाने लगे। बता दें कि दसवीं मुहर्रम 21 को होगी और इसी दिन आशूर का जुलूस इमामबाड़ा नाजिम साहब से उठेगा।







