अमीनाबाद झंडे वाला पार्क से ऐशबाग़ ईदगाह तक निकाला गया मदेह सहाबा का जुलूस। इसके अलावा चौक शाहमीना शाह की दरगाह से 12 रबिउल अव्वल को निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी।
सफलतापूर्वक निकला जुलूस:
बारावफात के मौके पर आज लखनऊ में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला गया, वहीँ लखनऊ पुलिस ने जुलूस को आज सफलतापूर्ण तरीके से निकलवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। जुलूस में शामिल लोगों पर नजर रखने के लिए आसमान से भी लोगों पर नजर रखी गयी। इसके लिए ड्रोन कैमरे की व्यवस्था भी की गई थी, इसके साथ ही आस पास की गलियों और मोहल्लों का एरियल व्यू लिया गया। बारावफात का जुलूस झंडेवाला पार्क से शुरू होकर नखास हैदरगंज होते हुए ईदगाह तक सफलतापूर्वक पंहुचा।

हर कदम पर कड़ी चौकसी -फोटो: आज़म हुसैन
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-lucknow-telewali-masjid-chamak-uthi-34205-2/







