महाराजा बिजली पासी क़िला में भारतीय संविधान व आरक्षण बचाओ महारैली में भाग लेतीं भाजपा सांसद सावित्री बाई फूले व अन्य। रैली में आये भारी समर्थको के बीच महारैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा से बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि पूरे देश में बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं, संविधान को बदलने का षडयंत्र किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण पर कुठाराघात हो रहा है और वहीं दूसरी ओर आरक्षण को समाप्त करने के लिये बड़े पैमाने पर निजीकरण भी किया जा रहा है। इसके लिये 85 प्रतिशत बहुजन समाज को एकजुट होकर इनके मन्सूबों को कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहा मैं सांसद रहूं या न रहूं, लेकिन मैं संविधान बदलने की साजिश कतई बर्दाशत नहीं करूंगी। मेरे शरीर पर जो पीली वस्त्र देख रहे हैं यह गौतम बुद्ध जी कपड़ा चीवर है। जब तक पूरा देश बुद्धमय नहीं होगा तब तक समाज आगे नहीं जा सकता। इस महारैली का आयोजन नमो बुद्धाय जनसेवा समिति के तत्त्वाधान में किया गया जिसके संस्थापक/अध्यक्ष अक्षवरनाथ कनौजिया थे। फोटो: आज़म हुसैन

पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-pressnote-maharailly-20311-2/







