यह तस्वीर थोड़ी पुरानी जरूर है लेकिन है बड़े काम की यह तस्वीर कोटा के झालरापाटन की है। ये मल्टी परपज कार है। यहां के किसान ने पुरानी कार में हल लगाया और खेतों की जुताई शुरू कर दी। कार के मालिक इससे शहर भी घूम आते हैं और खेतों की जुताई भी कर लेते हैं।
पशुओं के पालने की परेशानी और ट्रैक्टर खरीदने के झंझट को दूर करने के लिए कार मालिक ने यह जुगाड़ निकाला। इस जुगाड़ से वे एक दिन में कई बीघा खेत जोत लेते हैं जबकि बैल इसके मुकाबले कम ही जोत पाता है। इस प्रकार वे दोहरा काम कर पाते हैं। राजस्थान में ऐसे उलटे-सीधे जुगाड़ कई बार देखने को मिलते हैं। कभी कार से तो कभी बाइक से खेत जोतते किसान दिख जाते हैं।







