एक किलोमीटर की सड़क में ‘आठ’ स्पीड ब्रेकर? वह भी एक जगह 6 ब्रेक लाइन, देखकर बड़ा ताजुब्ब लगा! यह सड़क बनाने वालों का अद्भुत कारनामा चिनहट से सतरिख की ओर जाने वाली सड़क पर देखने को मिला। जहां आमतौर पर कोई बड़ा व्हीकल यानि बड़ा ट्रक वगैरह नहीं जा सकता लेकिन इस सड़क पर चलने वाले दो पहिया वाहन चलाने वालों का हाल बुरा है तो वहीं कार वगैरह भी इस सड़क से निकलने में दस बार सोचते होंगे और कहते होंगे कि मुस्कुराएं कि आप लखनऊ में हैं।








