जिला सटा लखनऊ से, कहते जिसे उन्नाव।
रक्षक भक्षक बन दे गया, सारी उम्र का घाव।।
लड़की एक गरीब की, लुटी खूब दिन-रात।
एक विधायक कर गया, जन मन पर आघात।।
मठ में बैठा जोगिया, रमाकर धूनी मस्त।
अब के राघव राज में, प्रजा दुखारी त्रस्त।।
दल दल झांसाराम हैं, पग पग आहत नार!
ऐसे जंगल राज पर, बार बार धिक्कार !!
लखनऊ, 11 अप्रैल। जीपीओ, लखनऊ पर आज विभिन्न संघटनों के द्वारा उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने वही कि रहने वाली लड़की का बलात्कार किया और विरोध करने पर उनके परिवार का उत्पीड़न किया, लड़की द्वारा जब सीएम आवास पर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया तो मामला मीडिया में आया, मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पीड़ित परिवार के पिता की जेल में हत्त्या तक करा दी गयी, पुलिस ने इस मामले में विधायक के भाई को अरेस्ट कर चौदह दिन की न्यायक हिरासत में भेज दिया है इसके बाद विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज जगह जगह विरोध- प्रदर्शन किया गया।








