लखनऊ, 25 जुलाई 2018: चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 70 दिनों से इको गार्डन पार्क में धरना दे रहे शिक्षामित्राें का धैर्य बुधवार काे जवाब दे गया। यहां सैंकड़ाें महिला-पुरुष शिक्षामित्राें ने यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मुंडन करवाकर किया। इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।
बता दें कि सरकार ने 25 जुलाई, 2017 में समायोजन रद्द कर दिया था। तब से लेकर अब तक 705 शिक्षा मित्रों की मौत हो चुकी है। जिसकाे लेकर आज शिक्षामित्र काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।
- मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन।
- समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन साथ ही नई ट्रान्सफर नीति के विरोध में शिक्षामित्रों का प्रदर्शन।
- समायोजन रद्द हुए आज पूरा हुआ एक साल पिछले 25 जुलाई 2017 में रद्द हुआ था समायोजन।
- शिक्षा मित्र महिलाओं ने मुंडन कराकर जताया विरोध।








