लखनऊ, 06 जून। लखनऊ केजीएमसी में कर्मचारियों और मेडिकल छात्रों के बीच मारपीट के बाद कर्मचारियों ने मेडिकल कालेज में जमकर हंगामा किया। ट्रामा के अंदर हड़ताल कर कर्मचारी धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाज़ी करने लगे इससे ट्रामा के अंदर अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया। हड़ताल के चलते यहाँ पर मरीज़ों की भर्ती नहीं हुई जिसमे एक बच्ची की मौत समेत 2 लोगों की मौत भी हो गई। हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता करते कुलपति एमएलबी भट्ट।









