Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    पायनियर भारत में इन-कार उत्पादों का शुरू करेगा निर्माण

    Saurabh ShrivastavaBy Saurabh ShrivastavaMarch 31, 2025 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 488

    स्थानीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं को बेहतर सेवा देने और वैश्विक व्यवसाय के विस्तार की रणनीतिक पहल

    मुंबई, 31 मार्च 2025: पायनियर कॉर्पोरेशन ने आज घोषणा की कि वह 2026 से भारत में इन-कार उत्पादों का निर्माण शुरू करेगा। वर्ष 2023 में भारत में एक अनुसंधान और विकास (R&D) केंद्र स्थापित करने के बाद, यह रणनीतिक कदम पायनियर समूह की भारतीय बाजार में उपस्थिति और स्थिति को और अधिक सशक्त करेगा। भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग हर वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज कर रहा है, और इस पहल के माध्यम से पायनियर अपनी भागीदारी को और विस्तृत करेगा।

    “क्रिएटिंग द फ्यूचर ऑफ मोबिलिटी एक्सपीरियंस” की अपनी कॉर्पोरेट विज़न के तहत, पायनियर खुद को एक संपूर्ण समाधान प्रदाता कंपनी के रूप में परिवर्तित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके अतिरिक्त, वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति स्थापित करने के उद्देश्य से, कंपनी ने बाहरी उद्योग विशेषज्ञों को अपने नेतृत्व दल में शामिल किया है और भारत व जर्मनी में अनुसंधान एवं विकास केंद्रों की स्थापना की है।

    पायनियर भारत को जापान के बाहर अपने सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक मानता है। इन-कार उत्पादों का स्थानीय स्तर पर निर्माण शुरू करने के साथ, जिसे स्थानीय उत्पादन भागीदारों के सहयोग से किया जाएगा, कंपनी भारत में एक संपूर्ण मूल्य शृंखला (B2B बिक्री, अनुसंधान एवं विकास, निर्माण और बिक्री पश्चात सेवाओं) की स्थापना करेगी। यह पहल भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ पायनियर के संबंधों को और मजबूत करेगी। इसके तहत, स्थानीय आवश्यकताओं को उत्पाद डिजाइन और निर्माण में समाहित करने में अधिक लचीलापन मिलेगा, आपूर्ति समय (डिलीवरी लीड टाइम) में उल्लेखनीय कमी आएगी और आवश्यकतानुसार बिक्री पश्चात सेवा (after sale service) त्वरित रूप से उपलब्ध कराई जा सकेगी। स्थानीय उत्पादन की शुरुआत ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए डिस्प्ले ऑडियो प्रोडक्ट्स से होगी, जिसके बाद अन्य इन-कार उत्पादों के निर्माण का विस्तार फैक्ट्री इंस्टॉलेशन और रिटेल चैनलों दोनों के लिए किया जा सकता है।

    पायनियर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं सीईओ, शिरो यहारा,ने कहा, “हम भारत में इन-कार उत्पादों के निर्माण की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। स्थानीय स्तर पर निर्माण शुरू करने से हमें भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं के और करीब पहुंचने का अवसर मिलेगा। यह पायनियर के लिए भारतीय ऑटो उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है और हमारे वैश्विक व्यापार के दीर्घकालिक विस्तार में सहायक होगा।”

    पायनियर इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड,के प्रबंध निदेशक अनिकेत कुलकर्णी ने कहा, “स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ, भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। स्थानीय ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ घनिष्ठ भागीदारी स्थापित करके, हम भारतीय ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधिक विस्तृत उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करेंगे।”

    Saurabh Shrivastava
    • Website

    Keep Reading

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading