Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    प्रदर्शनी का प्रगति पथ

    By February 23, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 516

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    स्वतंत्रता के बाद भारतीय किसानों ने मेहनत व तकनीक के बल पर कृषि उत्पादन तो बढ़ाया, लेकिन इसके अनुरूप उनकी आमदनी नहीं बढ़ी। कृषि पर्याप्त मुनाफे का कार्य नहीं रह गया। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया। उन्होंने कृषि आय को दो गुना करने का लक्ष्य बनाया। इस दिशा में अनेक कदम उठाए जा रहे है। पहली बार समर्थन मूल्य में सर्वाधिक डेढ़ गुना वृद्धि की गई। खाद की उपलब्धता बढाई गई। मृदा हेल्थ कार्ड बनवाये गए। लखनऊ राजभवन में संबंधित विभागों के सहयोग से कृषि उत्पादों की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई।

    इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदर्शनी के विजेताओं को सम्मानित किया। लखनऊ राजभवन अपने विशाल परिसर के लिए विख्यात है। ऐसे आयोजनों में राजभवन आमजन से भर जाता है। कृषि उत्पाद प्रदर्शनी में भी यही नजारा था। किसानों के अलावा शहरी नागरिक भी इसमें शामिल हुए। किसानों को अधिक आय के तरीके बताए गए। शहरी लोगों के लिए गमलों में ही सब्जी, फल, फूल उगाने की बेहतर विधि समझाई गई। यह बताया गया कि प्रदूषण पूरे विश्व के लिए चिन्ता का विषय है। प्रदूषण रोकने में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष दो हजार बाइस तक किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प लिया है। किसानों को उचित मार्गदर्शन मिलने के साथ-साथ उनके ज्ञान में वृद्धि हो तो उपज और आय दोनों अच्छी हो सकती है। खाद्य प्रसंस्करण एवं फसलों के उचित संरक्षण से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। ऐसी प्रदर्शनी का उद्देश्य उन्नत प्रकार के फल,फूल,शाक,भाजी, औषधीय पौधों को बढ़ावा देना है। इस प्रदर्शनी का लाभ किसानों तथा फल फूल से जुडे़ व्यवसाय करने वालों को मिलेगा। किसान वैज्ञानिक जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

    हमारा देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। स्वतंत्रता के बाद से लेकर आज की जनसंख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है। किसानों की मेहनत और कृषि संवर्द्धन के कारण हम खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुए हैं। आज निर्यात की स्थिति में भी हैं। ऐसी प्रदर्शनी से किसानों की आय दो गुनी करने के मोदी सरकार के सपनो को साकार करेगा।विविध सब्जियों और फूलों की प्रजातियां किसानों की आय को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। कृषि की कुल आय का अठ्ठाइस प्रतिशत हिस्सा सब्जी और फूलों का है। ऐसे में किसान इनकी खेती कर अधिक आमदनी कर सकते हैं।

    उत्तर प्रदेश का राजभवन देश के उन चुनिंदा राजभवनों में से एक है, जो पुष्प,फलों और शाकभाजी प्रदर्शनी जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए समाज के प्रत्येक तबके को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति के नजदीक जाने का अवसर मिलता है। यह आयोजन किसानों की समृद्धि से भी जुड़ा है।

    जब किसान परम्परागत खेती करता है, तो उसकी आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पाती है। जो किसान सामान्य तौर पर गेहूं और धान का उत्पादन करता है, वह वर्ष में एक एकड़ में पन्द्रह से पच्चीस हजार रुपए कमा पाता है। लेकिन अगर वही किसान फल, शाकभाजी एवं पुष्प के उत्पादन के साथ अपने आप को जोड़ता है, तो वह एक एकड़ खेती में एक लाख रुपए से लेकर के दो लाख रुपए तक की आय अर्जित कर सकता है। जब किसान एक एकड़ में एक लाख रुपए से ऊपर की आय अर्जित कर सकेगा,तो उसके जीवन में स्वाभाविक रूप से खुशहाली आएगी।

    Keep Reading

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading