पॉप आइकन ध्वनि भानुशाली संभवतः पश्चिम की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक हैं, भारत ने दो साल पहले तक सबसे युवा पॉप सनसनी को देखा तक नहीं था। इसके बाद फिर, टी-सीरीज की प्रतिभा ध्वनि भानुशाली पॉप सिंगिंग के क्षेत्र में खेल को बदलते हुए सबसे आगे आ गईं। एक ओर, वह अपने शानदार नंबरों और लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो के साथ चार्ट में शीर्ष पर थी और दूसरी ओर, वह उम्र, अनुभव और प्रतिभा से जुड़ी पुरानी प्राथमिकताओं और मानदंडों को चकनाचूर कर रही थी। ध्वनि जो आज भारतीय युवा सेंसेशन मानी जाती हैं, उनका सिंगल वास्ते और लेजा रे इंटरनेट पर 1.4 बिलियन व्यूज के साथ मजबूती से खड़ा है!
उनका कहना है कि अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से कुछ भी असंभव नहीं है और उम्र प्रतिभा या सफलता को परिभाषित नहीं करती है। ध्वनि देश की सबसे कम उम्र की फीमेल सिंगर बन गई हैं, जिन्होंने सुपर हिट सिंगल्स लेजा रे और वास्ते के लिए यूट्यूब पर 1.4 बिलियन व्यू हासिल किए है, जिसकी काउंटिंग अब भी जारी है। शानदार सांग लेजा रे के साथ उनका प्रवेश काफी आक्रामक रहा उनका वीडियो युवाओं और पुरानी पीढ़ी के लोगों के साथ एक त्वरित उत्साह के साथ पसंद किया गया, जो कि सबसे कम समय में YouTube पर 600 मिलियन से अधिक बार देखा गया। यह सब कुछ यहाँ नहीं रुकने वाला था।
उन्होंने अपनी सफलता को अपने अगले सिंगल वास्ते से एक कदम और बढ़ा कर दोगुना कर दिया, जिसने न केवल उन्हें रातोंरात सेंसेशन बना दिया, बल्कि उनके अंदर के परफ़ॉर्मर को भी सबके सामने लाया। राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर वास्ते सभी सूचियों पर #1 सांग बनकर उभरा। यहां तक कि हाल ही में जारी IFPI ग्लोबल म्यूज़िक रिपोर्ट 2020 में भी, ध्वनि का सोलफुल गायन 2019 के शीर्ष 10 सांग्स की सूची में गैर-फ़िल्मी सांग्स के साथ प्रतिस्पर्धा में सर्वोच्च स्थान पर रहा, पॉप संगीत के विशाल प्रभाव को साबित करते हुए लोकप्रिय सिंगल एक वास्तविक विजेता था। इतना ही नहीं, वह म्यूजिक वीडियो पहले ही 800 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और यह चैनल पर अब तक का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला सांग भी है। कुल मिलाकर, ध्वनि अपने सिर्फ दो सांग्स से अकेले 1.4 बिलियन से अधिक व्यूज दे चुकी है,और यह अविश्वसनीय है!







