लखनऊ, 22 सितम्बर 2021: सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह पोपली को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट से सम्मानित किया गया।
यह प्रमाण पत्र उन्हें कोविड-19 की महामारी के दौरान साधारण जनमानस की निस्वार्थ सेवाभाव, ईमानदारी और सच्ची लगन के लिए प्रदान किया गया है। महामारी के दौरान एक सजग नागरिक के तौर पर लोगों को जागरूक करने का काम भी श्री पोपली बराकर करते आ रहे हैं। “आप गवाए सेवा करे, ता किछ पाए मान“ पर अमल करने वाले मनमोहन सिंह पोपली एक धार्मिक यू-ट्यूब चैनल पोपली लाइव-13 का संचालन भी करते हैं।
श्री पोपली ने सभी का आभार जताते हुए कहा है कि उन्हें यह अवार्ड प्रदेश के समस्त जनमानस के स्नेह की बदौलत ही प्राप्त हुआ है और लोगों के मिला ऐसा प्रेम-स्नेह ही उन्हें सेवा कार्यों के लिए प्रोत्साहन देता है।