अंतिम सेमेस्टर परीक्षा तैयारी में बिजली बनी बाधा
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय परिसर में बिजली गुल हो जाने से छात्र काफी आक्रोशित है। ऐसे में अंतिम सेमेस्टर परीक्षा तैयारी में बिजली का गुल होना समस्या बनी हुई है। छात्रों का कहना है कि 1996 में बनी यूनिवर्सिटी में इतने वर्ष बीतने के बाद भी कोई बैकअप की व्यवस्था नहीं है।
छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल और लाइब्रेरी में विद्युत कटौती की गयी है। जिसके कारण छात्रों में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ गुस्सा व्याप्त हो गया।
इस बीच गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय के सैकड़ों छात्रों ने कुलपति आवास धरना दिया, जिसके बाद प्रॉक्टर संजय कुमार ने छात्रों को मान मन्नौवल कर पुस्तकालय लेकर आ गए। लेकिन फिर भी बिजली का कोई समाधान नहीं हुआ।
बताते चलें विवि में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। छात्रों का कहना है बिना बिजली के छात्र कैसे परीक्षा की तैयारी करेंगे।







