संगठन ने लिया निर्णय कहा बाबा साहब पे बैक टू सोसाइटी के तहत आगे भी करेंगे पूरी मदद
लखनऊ, 31 जनवरी: कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बीज निगम के आरक्षण समर्थक सहायक अभियंता श्री राजकुमार के लिए आज उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें एसोसिएशन ने उनकी गंभीर बीमारी को देखते हुए उन्हें तत्काल पचास हज़ार की सहायता राशि प्रदान की। एसोसिएशन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा व अन्य सदस्यों ने कहा बाबा साहब पे बैक टू सोसाइटी के तहत पावर ऑफिसर एसोसिएशन लगातार गरीब असहाय की मदद करता रहता है उसी के द्वारा आज संगठन ने सहायक अभियंता राजकुमार की मदद की है।







