Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    भक्ति संगीत की अनूठी शैली जिसे फिर से अविष्कृत कर पेश किया जाएगा

    By September 13, 2017 मनोरंजन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 633

    अब तक का पहला म्यूज़िकल रियलिटी शो जहाँ परम्पराएँ मिलती हैं प्रवृत्तियों से –
    ‘ओम् शांति ओम्‘
    सिर्फ़ ‘स्टार भारत‘ पर हर शनिवार -रविवार रात 9 बजे प्रसारित होने वाले इस अनूठे कार्यक्रम का भक्तिमय शुभारंभ 28 अगस्त शाम 6 बजे हुआ

    इंदौर, 12 सितम्बर: भारत की समृद्ध परम्पराओं के साथ पूरी दुनिया प्रेम मग्न हो रही है। चाहे वह योगा होए आयुर्वेद हो, ध्यान हो या फिर कपास ही क्यों न हो! ये सब मिलकर भारत को वास्तव में विश्वमंच के केन्द्र में स्थापित कर रहे हैं। लेकिन, विडम्बना है कि भक्तिगीत और भक्ति संगीत की शैली आज केवल मोबाइल फ़ोनों की कॉलर ट्यून तक ही सिमटकर रह गई है। मौजूदा दौर में हम इस संगीत की इस समृद्धि को किस तरह से जीवित रख सकते हैं, ये एक बड़ा सवाल है?
    इस बदलाव को लाने में ‘स्टार भारत‘ की नए दौर के मापदंडों को चुनौती देते हुए निर्भीकता से आगे बढ़ने की परंपरा सटीक है। हिन्दी मनोरंजन के क्षेत्र में ‘स्टार भारत‘ ने दर्शकों के लिए भक्ति संगीत का नया माध्यम चुना है। ये शो एक ऐसा फ़ॉर्मेट है जो पहले कभी न तो अविष्कृत हुआ और न ही इस शैली के बारे में कभी सुना ही गया होगा।
    ‘ओम् शांति ओम्‘ परम्परा और प्रवृत्तियों का एक दुलर्भ संगम है, जहाँ प्रतियोगी ऐसे जाने-सुने भक्तिपूर्ण गीतों को दुबारा एक नए अंदाज में प्रस्तुत करेंगे जो आधुनिक भारत के अंतर्मन को छू लेगा। शो के हर एपिसोड में प्रतियोगी जाने-पहचाने भक्तिगीतों को एक नए रूप में ढालकर पेश करेंगे। उनकी इसी विविधता और नवीनता के आधार पर कार्यक्रम में उनको परखा जाएगा। निश्चित रूप से यह पहला अवसर होगा, जब टीवी पर एक शैली को केवल चमकाकर नहीं बल्कि फिर से अविष्कृत करके पेश किया जा रहा है।
    इस शो में कई बातें ऐसी होंगी जो भारतीय टेलीविज़न पर पहली बार पेश की जाएँगी। यह पहला अवसर है जब योग गुरु परमपूज्य स्वामी रामदेवजी टेलीविज़न पर ‘महागुरु‘‘ रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस शो में देश के दिग्गज बॉलीवुड सितारों और गायकों का मिलन हुआ है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, शेखर रवजियानी और कनिका कपूर शामिल हैं। अपारशक्ति खुराना इस शो को होस्ट कर रहे हैं। शो के सेट का डिज़ाइन बॉलीवुड के ही जानेमाने ओमंग कुमार ने तैयार किया है।
    कोलाजियम द्वारा निर्मित इस शो में 14 प्रतिभागी हिस्सा लेकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूज़िक कम्पोज़र आदित्य पुष्करणा द्वारा नए अंदाज मे कम्पोज़ किए गए भक्ति गीतों को अपनी आवाज दे रहे हैं। सोमवार 28 अगस्त 2017 को रात 6 बजे से 8 बजे तक स्टार इंडिया के चैनल ‘स्टार भारत‘ के शुभारंभ के अवसर पर एक स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया गया। अब से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे इस शो का नियमित प्रसारण होगा। इस दृष्टि से ‘ओम् शांति ओम्‘ ‘परम्परागत भारतीय संगीत‘ का असली पथ प्रदर्शक बनेगा।
    शेखर रवजियानी जो इस शो को जज कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब मैंने इस शो के कांसेप्ट को सुना तो मैं चकित रह गया। इसलिए कि ये पहला ऐसा शो है, जिसमें एक राष्ट्रीय चैनल पर भक्ति गीतों को बिल्कुल नए प्रारूप में गाया जा रहा है। बतौर चैनल ‘स्टार भारत‘ ने संगीत के रियलिटी शो को ‘ओम् शांति ओम्‘ के जरिए नई शैली में परिभाषित किया है।

    संगीत की अब से पहले कभी न सुनी गई रोमांचक तथा अनूठी स्वरयात्रा ‘ओम् शांति ओम्‘ अब हर शनिवार.रविवार रात 9 बजे से केवल ‘स्टार भारत‘ पर देख़ना न भूलें।

    Keep Reading

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading