Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    भाजपा का ऋण माफी टोटका किसानों के साथ धोखा है: अखिलेश यादव 

    By August 18, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 654

    लखनऊ 18 अगस्त। सपा ने आज प्रेसवार्ता के माध्यम बीजेपी सरकार पर हल्ला बोला और कहा कि बीजेपी सरकार ने जिस प्रकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उन्नाव में रोक कर हिरासत में लिया वह पूरी तरह से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश एवं नाराजगी है।
    अखिलेश यादव ने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पुलिस की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण रही है उन्होंने ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार किसान ऋण वितरण समारोह का ठोंग रचती है और गरीबो को परेशान करती है । पार्टी कार्यकर्ताओ ने कहा जनता आज भी अखिलेश यादव को अपना नेता मानती है भले ही वह सत्ता में नहीं है।

    कल औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के समय पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और उनके समर्थकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और पूर्व सांसद श्री प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनसे मिलने के लिए जाते समय एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव की सीमा में श्री अखिलेश यादव को औरैया जाने से रोक लिया गया। उनके साथ पूर्वमंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे। वे जब धरने पर बैठ गये तो उन्हें जबरन पुलिस ने उठाया तथा धौरा स्थिति कृषि विज्ञान केन्द्र में हिरासत में रखा गया। जैसे ही यह खबर फैली उन्नाव के श्री अवस्थी एडवोकेट के साथ बड़ी संख्या में वकील पहुंच गए।

    विज्ञाप्ति के हवाले से कहा गया लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहले टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल ने पूर्वमुख्यमंत्री जी को रोका तो उनके साथ मौजूद सैकड़ों नौजवानों ने धरना देना शुरू कर दिया। विधायक अनिल दोहरे, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, पूर्व विधायक बदलू खां, डा. राजपाल कश्यप, आनंद भदौरिया, संतोष यादव सनी, राजेश यादव, अतुल प्रधान, विजय यादव, राम सागर यादव, राहुल सिंह, दिग्विजय सिंह देव, मो. एबाद, बृजेश यादव, गौरव दुबे, संजय सविता, प्रदीप शर्मा सहित दर्जनों एमएलसी श्री यादव के साथ धरने पर बैठे।

    अखिलेश यादव आज पूरी तरह जननेता की भूमिका में थे। उन्नाव के मोहान में उनके लौटते समय भारी भीड़ थी। उनके स्वागत में खूब नारे लगे। संघर्ष में साथ होने का लोगों ने भरोसा दिया। तब तक दूसरे जनपदों के लोग भी अखिलेश जी की गिरफ्तारी की खबर सुनकर आने लगे। हजारों की संख्या में 10-15 किलोमीटर तक हर तरफ लोग ही लोग दिखाई पड़ रहे थे। लोग कह रहे थे कि श्री यादव ने तो कानून का राज स्थापित किया था जबकि भाजपा स्वयं कानून का दुरूपयोग करने पर उतारू है। पूर्व मुख्यमंत्री जी से कैसा खतरा हो गया?

    रास्ते में किसानों, बच्चों और गरीबों से हाल चाल लिया

    अखिलेश यादव ने रास्ते में अपने स्वागत में आए किसानों, बच्चों और गरीबों से उनका हाल चाल लिया। उन्होंने मटरिया गांव के किसानों से पूछा कि उनका कितना कर्ज माफ हुआ है? जवाब था एक पैसा भी माफ नहीं हुआ। प्राथमिक विद्यालय मटरिया के बच्चे जो स्कूली बस्ते लिए थे उन पर अखिलेश जी का ही चित्र थे। गांव में कच्चे घर थे और लोग नंगे बदन थे। मटरिया गांव के लोग कच्छा पहने थे। अखिलेश जी ने कहा यही डिजिटल इंडिया है।

    आर्थिक विषमता के कारण ही अमीर-गरीब में भारी अंतर:

    रास्ते में अखिलेश जी ने राजेंद्र चौधरी से कहा कि आर्थिक विषमता के कारण ही अमीर-गरीब में भारी अंतर है। गांवों में आर्थिक तंगी है। थोड़े लोगों के पास अकूत संपत्ति है। हमारी लड़ाई इस अंतर को समाप्त करने की हैं। भाजपा का ऋण माफी का टोटका किसानों के साथ धोखा है। भाजपा सरकार में बच्चे बीमारी से मर रहे हैं बाढ़ में किसानों का जीवन तबाह हो गया है। ऐसे ही क्या न्यू इंडिया बनेगा? भाजपा सरकार उत्पीड़न कर रही है। सार्वजनिक गतिविधि और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करना यह प्रभासित करता है कि राज्य में कानून का राज नहीं है। समाजवादी पार्टी अन्याय के विरूद्ध संघर्ष जारी रखेगी। भाजपा के दमन का जनता उचित उत्तर देगी। इस तरह भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को पुलिस के हवाले कर दिया। यहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति है।

    श्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज बिहार प्रांत की राजधानी पटना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा धरना दिया और गिरफ्तारी दी। अन्य प्रदेशों से भी विरोध प्रदर्शन की सूचनाएं है।
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के हिरासत में लिये जाने की खबर लगते ही कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, आगरा में पूर्व सांसद श्रीराम जी लाल सुमन ने धरना प्रदर्शन किया। विधायक अमिताभ बाजपेयी, संजय लाठर (एमएलसी) की गिरफ्तारी हुई।
    लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, शाहजहांपुर, आजमगढ़, कन्नौज, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, नोएडा, रायबरेली, चन्दौली, गाजीपुर, संतकबीरनगर, में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

    #samajwadi party

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    अखिलेश यादव ने उभरते धावक टार्जन से की मुलाकात, प्रतिभा की सराहना कर किया सम्मान

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading