ई-काॅमर्स साफ्टवेयर लीडर सभी आकार के व्यवसायों की ई-काॅमर्स आॅटोमेशन का लाभ लेने में सहायक है
इंदौर, 27 अक्टूबर, 2017ः छोटे तथा मध्यम व्यवसाय बाजार में ई-काॅमर्स आॅटोमेशन के लीडर वेबजीलिटी ने आज घोषणा की उसने कम्पनी की तेज गति से वृद्धि की सहायता के लिए भारत में अपनी उपस्थिति को विस्तारित किया है। 2007 से भारत में उपस्थित इस कम्पनी ने इंदौर स्थित एनआरके बिजनेस पार्क में एक नया हाई-टेक कैम्पस खोला है।
वेबजीलिटी को अपेेक्षा है कि कम्पनी के डायरेक्टर आॅफ आॅपरेशन मनोज छबलानी के सुपरवीजन में वह इंजीनियरिंग, ओपीएस, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा कस्टमर सक्सेस सहित वह अगले नौ महिनों में अपनी भारतीय टीम को दोगुना कर लेगी। कम्पनी के इंदौर स्थित नए 16,000 स्क्वेयर फीट में फैले नए कैम्पस में अति-आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ जिम, कैफेटेरिया, गेम रूम तथा लम्बा-चैडा वर्क स्टेशंस है। टेक्नोलाॅजी में पहले से लीडर के रूप में स्थापित वेबजीलिटी अत्यधिक आकर्षक तथा बेस्ट-इन-क्लास वेतन पैकेजेस के माध्यम से उद्योग के श्रेष्ठतम लोगों को आकर्षित करना जारी रखेगी।
वेबजीलिटी के संस्थापक तथा सीईओ पराग मामनानी ने कहा कि ‘‘हमारी सफलता में हमारी इंदौर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा हम इस अदभूत टीम को आगे बढता देखने की ओर देख रहे है साथ ही उन्हें कई तरह की हाई टेक, अति आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं जिसके वह अधिकारी हैं। हमारी कम्पनी का भविष्य अत्यधिक उज्ज्वल है तथा ई-काॅमर्स को आसान बनाने के अपने मिशन के लिए इंदौर में श्रेष्ठतम तथा प्रतिभावान लोगोे को अपने साथ जुडने के लिए आमंत्रित करते हैं।‘‘
वेबजीलिटी के बारे मेंः
वेबजीलिटी आइएनसी. व्यवसाय को आसान बनाती है। हमारा साल्यूशन मल्टीचैनल विक्रेताओं को आॅपरेशन को आॅटोमेट करने, कार्य प्रवाह सुधारने तथा मैन्युअल डाटा एंट्री के प्रयास तथा अक्षमताओं को घटाने में मदद करता हैं। वेबजीलिटी का यूनिफाई साफ्टवेयर डाटा एंट्री को सीमित करने के लिए विक्रय, एकाउन्टिंग, इन्वेटरी तथा शिपिंग को एकसाथ लाता है तथा गलतियांे को घटाता, आॅपरेशन को ट्रैक करता, तथा वित्तीय आंकडों का केंद्रीकरण करता है। वेबजीलिटी® इनटुईट®, क्विकबुक्स®, जिरो® तथा नेटसूट® का सर्टिफाइड पार्टनर है तथा 100$ ई-कामर्स प्लेटफार्मो (अमेजान®, इबे®, बिगकामसर्®, शाॅपिफाई® तथा मेग्नेटो® सहित), पेमेंट प्रोसेसर्स (पेपल, स्ट्राइप, शाॅपिफाई पेमेंटस, स्क्वेयर) तथा एसएएएस प्रोवाइडस के साथ काम करता है।







