Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    जेपी सन् 1942 की क्रांति के ‘हीरो‘ थे: अखिलेश यादव

    By October 11, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 734

    जय प्रकाश नारायण की 115वीं जयंती पर शहर में हुए विशेष कार्यक्रम 


    जेपी सन् 1942 की क्रांति के ‘हीरो‘ थे। जनता ने उन्हें लोकनायक की पदवी दी थी। सत्ता परिवर्तन के साथ ही वे व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे। उनकी संपूर्ण क्रांति का आवाहन आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी पार्टी उनके सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित है


    लखनऊ 11 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 115वीं जयंती पर जेपी इंटरनेशनल सेन्टर, लखनऊ में श्री जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में बनाये इस संस्थान के परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने एसिड पीड़ितों के निमंत्रण पर उनके द्वारा संचालित शीरोज हैंग आउट में काफी पी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री जी ने अपने कार्यकाल में बने क्रिकेट स्टेडियम, गोमती रिवर फ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, और 1090 चौराहे का भी देखा तथा वहां के हालात की जानकारी ली। उन्होंने अफसोस जताया कि जनहित के इन कामों की भाजपा सरकार में उपेक्षा हो रही है और यहां के विकास कार्य बर्बाद हो रहे हैं।
    श्री अखिलेश यादव के साथ थे सर्वश्री अहमद हसन, रामगोविन्द चौधरी, राजेंद्र चौधरी (पूर्व मंत्री) नरेश उत्तम पटेल प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, संजय सेठ (सांसद) पार्टी कार्यालय में भी श्री जय प्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर चर्चा की गई।
    श्री जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जेपी सन् 1942 की क्रांति के ‘हीरो‘ थे। जनता ने उन्हें लोकनायक की पदवी दी थी। सत्ता परिवर्तन के साथ ही वे व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे। उनकी संपूर्ण क्रांति का आवाहन आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी पार्टी उनके सपनों को पूरा करने के लिए संकल्पित है।
    इस अवसर पर एकत्र जेपी के समर्थकों, प्रशंसकों के अलावा बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा काम और विकास के विरूद्ध है। भ्रष्टाचार के बारे में वह चर्चा नहीं चाहती है क्योंकि कारपोरेट घरानों को उसका संरक्षण प्राप्त है। गरीब, किसान अल्पसंख्यक इनके हित उसकी प्राथमिकताओं में नही है। श्री यादव ने कहा कि देश में विकास दर में तेजी से गिरावट आई हैं। श्री यादव ने इस बात पर गुस्सा जताया कि नोटबंदी -जीएसटी की वजह से कामधंधे बंद हो गए है। जीडीपी बढ़ाने से रोजगार आगे बढ़ता है। वैसे ही जैसे रोजगार से जीडीपी में वृद्धि होती हैं।
    उन्होंने कहा कि जनहित के कामों को रोककर भाजपा अपराधिक कृत्य कर रही है। नदियों की सफाई को लेकर तो सुप्रीम कोर्ट ने भी भाजपा सरकार को फटकार लगाई हैं। उन्हांेने कहा जनता भाजपा से सावधान रहे। ये पता नहीं कब कौन सी अफीम की पुड़िया पकड़ा दें। भाजपा राज में जेपी इंटरनेशनल का संग्रहालय बर्बाद हैं। इस सेंटर से सार्थक वैचारिक चर्चाओं की भूमिका बन सकती है जिससे भाजपा बचना चाहती है।
    श्री अखिलेश यादव ने एसिड पीड़िताओं के निमंत्रण पर उप्र राज्य महिला कल्याण निगम और छांव फाउण्डेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित ‘शीरोज हैंग आउट‘ में काफी पी। इसे अखिलेश जी ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में ही खुलवाया था। उन्हें बताया गया कि यहां के प्रांगण भी है जहां बुद्धिजीवी पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता आते रहते हैं। लखनऊ के पूर्व आगरा में ऐसा ही काफी केंद्र खुला था। श्री यादव ने बतौर मुख्यमंत्री एसिड़ पीड़ितों की मदद भी की थी। शीरोज हैंग आउट में पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत रेशमा, जीतू, आंशु, रूपाली, फराह, प्रीति, गरिमा, कविता, कुंती, आसमां तथा रजनी ने किया। ये सभी एसिड़ पीड़िता है। उनकी हेल्पडेस्क भी है।
    श्री यादव ने अपने कार्यकाल में गोमती नदी के किनारे बने क्रिकेट स्टेडियम का भी अवलोकन किया। यह खेल खिलाड़ियों का प्रिय स्थान है। उन्होंने याद दिलाया कि यहां पारिजात, टबोबिया, अमलतास, मौलश्री जैसे तमाम वृ़क्ष लगवाए थे। अब पेड़ों को नष्ट किया जा रहा हैं। यहां बड़ी संख्या में आने वाले भ्रमणार्थी अब परेशानी महसूस करते हैं।
     गोमती रिवर फ्रंट को अखिलेश जी ने लखनऊ के एक नायाब सौंदर्य स्थल का रूप दिया था। अब यहां देखभाल के अभाव में खरपतवार उग रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा और परिवार सहित लोग आते थे। अब यह स्थान उजाड़ होता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने इसकी बर्बादी पर दुःख जताया।
    जेपी सेन्टर से वापसी में श्री अखिलेश यादव 1090 चैराहे पर भी रूके। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों को रोकने के लिए उन्होंने 1090 वूमेन पावर लाइन की स्थापना की थी। इसकी विदेशों तक में सराहना हुई थी। दुःख इस बात का है कि अब इस सेवा की भी उपेक्षा हो रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजी से सरकार चला रही है। जनता के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान की उसे कोई फिक्र नहीं है। भाजपा सरकार के कारनामों से जनता नाराज है। भाजपा को जनता माफ नहीं करेगी।
    इस अवसर पर सर्वश्री राजेश यादव, संतोश यादव ‘सनी‘ डा. मधु गुप्ता, अमिताभ बाजपेयी, राकेश प्रताप सिंह, उदयवीर सिंह (सभी विधायक) सहित विजय यादव, राम सागर यादव, अनीस राजा, प्रदीप षर्मा, अनूप बारी, जय सिंह जयंत, दीपक यादव, आलोक रत्न, टीड़ी सिंह, आलोक दीक्षित, आशीष शुक्ल, दीपक रंजन, आदि के साथ ही पूर्वमंत्री श्री इकबाल महमूद, महबूब अली, एमएलसी श्री अरविन्द कुमार सिंह, आलमबदी, पूर्व सांसद श्री नन्द किशोर यादव, भाल चन्द्र यादव, श्री हवलदार सिंह यादव, पूर्वमंत्री श्रीमती हितेश कुमारी लोधी, पूर्व विधायक श्रीमती आशा किशोर, श्री सुरेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ पंजाबी सिंह, श्री श्याम बहादुर सिंह देवरिया, श्री मुनीर अहमद, श्री हिमायत अली ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading