- लिया पदोन्नति में आरक्षण का बिल पास कराने का संकल्प
- डा. राम शब्द जैसवारा नवनियुक्त प्रबन्ध निदेषक, उप्र बीज विकास निगम का इस अवसर पर किया गया भव्य स्वागत व सम्मान
लखनऊ, 06 जनवरी, 2020: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के तत्वाधान में आज से सभी विभागों में पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन बिल को पास कराने को लेकर एक जन जागरण अभियान की शुरूआत की गयी। उसी क्रम में उप्र बीज विकास निगम लि में सायं 6 बजे जागरूकता अभियान चलाया गया और इस अवसर पर सभी विभागों के संघर्ष समिति के संयोजकों द्वारा उप्र बीज विकास निगम लि के नवनियुक्त प्रबन्ध निदेशक डा राम शब्द जैसवारा का बीज विकास निगम सभागार में भव्य स्वागत भी किया गया।
बता दें कि श्री जैसवारा संघर्ष समिति के संयोजक मण्डल के एक जुझारू संयोजक है। इस अवसर पर संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने सभी संयोजकों को लगातार सभी विभागों में जागरूकता चलाने व आरक्षण को बचाने का संकल्प भी दिलाया।

इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, एसपीसिंह श्याम लाल, अंजनी कुमार, लेखराम, प्रेम चन्द्र, अशोक सोनकर, अजय चौधरी, राम औतार, राम नरायन नरेश पाल, सुनील कनौजिया ने पदोन्नति में आरक्षण का बिल पास कराने की मांग उठाते हुए कहा कि हम लोगों को गर्व है कि हमारे सभी संयोजक एकजुट होकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर प्रदेष में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल होगी।
इस अवसर पर श्री जैसवारा ने कहा कि आज वह सभी विभागों के संयोजकों के भव्य स्वागत से अभिभूत हैं और नई ऊर्जा के साथ पदोन्नति में आरक्षण के आन्दोलन को आगे बढ़ायेंगे।






