Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    लखनऊ के शान और आदित्य ने बढ़ाया शहर का मान

    ShagunBy ShagunDecember 28, 2020Updated:December 28, 2020 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 649

    फिक्की फ्लो बिज किड्स प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा

    लखनऊ, 28, दिसंबर 2020: बच्चे देश का भविष्य होते हैं इस अवधारणा को आत्मसात करते हुए फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने फ्लो बिज किड्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें देशभर के लगभग 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया ।

    कोरोना काल में बच्चों की रचनात्मकता विशेष रूप से देखने को मिली, उनकी रचनात्मकता और उद्यमशीलता को ध्यान में रखकर फिक्की फ्लो ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, इसमें स्कूली छात्रों से ऑनलाइन प्रविष्टियां मांगी गई थी। इसमें देश भर से विशेषकर महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, उड़ीसा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 100 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

    जिनमें लंबी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के उपरांत जजों के पैनल ने 10 छात्र छात्राओं को फाइनल राउंड के लिए चयनित किया। जिसमें दो अलग-अलग आयु वर्ग में कुल 6 छात्रों को विजेता घोषित किया गया।0 से 4 वर्ष तक के आयु वर्ग में आदित्य अग्रवाल, शान गर्ग और अवनीश रहे और 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में आदित्य चंद्र गुप्ता, राघव साबू औरआरिया मस्करा विजई रहे।

    विजई सभी छह विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और 10000 की नगद धनराशि के साथ ही अपने बिजनेस आइडिया को बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री के विशेषज्ञ से निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहेगा। विजेताओं का चयन फाइनल राउंड में फेसबुक पर लाइव हुआ जिसमें अंतिम 10 चयनित छात्रों को अपने बिजनेस आइडिया बताने का मौका दिया गया जजों ने उनसे सवाल-जवाब भी किए इसके उपरांत अंतिम छह विजेताओं की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल में 3 सदस्यों की समिति गठित की गई थी जिसमें श्री रामस्वरूप की संयुक्त उपाध्यक्ष वासवी भरतराम, ओलिव ग्रुप के मास्टर शेफ मनोज चंद्रा और कीवेंचर्स के संस्थापक निदेशक अमन अरोड़ा शामिल थे।

    फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की अध्यक्षा पूजा गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम भविष्य के उद्यमी और विशेषज्ञ तैयार करना चाह रहे हैं। यह फ्यूचर प्रोफेसनल के लिए लॉन्चिंग प्लेटफार्म जैसा है। फिक्की फ्लो महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

    लखनऊ का मान 2 छात्र शान गर्ग और आदित्य अग्रवाल ने बढ़ाया शान गर्ग सेंट फ्रांसिस कॉलेज में कक्षा 6 के छात्र हैं और राष्ट्रीय स्तर के शतरंज के खिलाड़ी भी हैं शान ने 4 वर्ष की उम्र में ही शतरंज खेलना शुरू किया और करोना काल में शान ने चेस एनालाइजर ऐप बनाने का फैसला किया जोकि प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए काम करेगा इसके लिए उन्होंने एक डमी वेबसाइट भी तैयार की है । चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट के प्रशिक्षक शिल्पा मेहरा जुनैद अहमद और नवीन कार्तिकेय शाम के मेंटर हैं।

    वहीं दूसरे आदित्य अग्रवाल डीपीएस में कक्षा 3 के छात्र हैं उनकी बड़ी बहन अनन्या बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा हैं कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपने भाई को कोडिंग सिखाई फिर दोनों ने मिलकर अपना यूट्यूब चैनल खोला आदित्य कोडिंग संबंधित वीडियो बनाते हैं और उसे अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करते हैं जोकि धीरे-धीरे बहुत ही लोकप्रिय हो रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading