उपभोक्ता परिषद की मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग कहा कुछ नौकरशाह गुमराह कर उत्तर प्रदेश को लालटेन युग में ले जाने की कर रहे तैयारी
लखनऊ, 12 अप्रैल : दक्षिणांचल व पूर्वाचल के अंतर्गत 42 जनपदों के निजीकरण के मसौदे को तैयार करने के लिए रखे गए ब्रिटिश कंसलटेंट ग्रांटथॉर्नटन जिसे अमेरिका के रेगुलेटर पब्लिक कंपनी अकाउंटिंग ओवर साइट बोर्ड (पीसीएओबी) द्वारा 40000 डॉलर की पेनल्टी लगाई गई और सेंसर किया गया उसे छुपा कर उत्तर प्रदेश में टेंडर लिए जाने के मामले पर पावर कॉरपोरेशन द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब ग्रांट थ्रोनटन द्वारा शाम 5 बजे तक पावर कारपोरेशन को नहीं सौंपा गया। उपभोक्ता परिषद ने कहा जो यह सिद्ध करता है की ग्रांट थ्रोनटन को तत्काल ब्लैक लिस्ट किया जाए और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
परिषद ने कहा सबसे दुर्भाग्य की बात यह है कि एक तरफ कंसलटेंट का इतना गंभीर मामला सामने आ रहा है और वहीं दूसरी तरफ होटल ताज में बिजली क्षेत्र के एक्सपर्ट जो निजी घरानो में कार्यरत है उनकी एक बैठक आयोजित की गई और उसमें सरकार की तरफ से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि आप सभी निजीकरण के लिए तैयार रहे सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है डरने की कोई बात नहीं !
परिषद ने कहा सवाल यह उठता है कि भ्रष्टाचार की नींव पर क्या निजीकरण की इजाजत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी देंगे, बिल्कुल नहीं देंगे जो नौकरशाह माननीय मुख्यमंत्री जी को गुमराह करके निजीकरण करने के लिए आमादा है उन्हें अभी भी समय है अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा जिस प्रकार कंसल्टेंट कंपनी द्वारा गलत शपथ पत्र देकर जो टेंडर लिया गया उसके बाद उसके देखरेख में आज होटल ताज मे निजीकरण के मसौदे पर मीटिंग कराया जाना पूरी तरह असंवैधानिक है।
उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदेश के उपभोक्ताओं में इस बात पर भारी रोष व्याप्त है कि ऐसा क्या हो गया कि उत्तर प्रदेश की सरकार पांच सितारा होटल में उद्योगपतियों को रेड कारपेट बिछाकर उन्हें यह भरोसा दिला रही है आ जाओ बिजली विभाग में टेंडर डालो आपको पूरा सपोर्ट किया जाएगा और निजी घराने उत्तर प्रदेश में आने से कतरा रहे हैं
उपभोक्ता परिषद का कहना है कि इसका मुख्य कारण यह है कि चाहे अदानी हो चाहे टाटा हो चाहे टोरंटो चाहे रिलायंस हो या चाहे नोएडा पावर कंपनी हो, उपभोक्ता परिषद सब की असलियत जानता है और सबके अनेकों याचिकाओं में आपत्तिकर्ता के रूप में सामने आता रहा है उन्हें पूरी तरह यह पता है कि आज जो हाल ग्रांट थॉर्नटन का हो रहा है वही उनका भी होगा।
उपभोक्ता परिषद ने कहा कुछ नौकरशाह गुमराह करके उत्तर प्रदेश को लालटेन में ले जाने की कर रहे तैयारी जिसकी शिकायत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से की जाएगी।







