Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    ShagunBy ShagunOctober 18, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 665

    प्रतियोगिता में 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया था पंजीकरण: प्रदेश में कुल 5 लाख 85 हजार प्रतिभागियों ने लिया भाग, 7840 सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया

    भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयन्ती के अवसर पर उप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व. राजीव गांधी जी द्वारा देश के लिए किये गये अविस्मरणीय योगदान और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को युवाओं एवं छात्रों तक पहुंचाने के लिए विगत वर्ष से शुरू किये गये राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के द्वितीय वर्ष में इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते आन लाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन हेतु पूरे प्रदेश में समाचारपत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा प्रदेश भर से कुल 12लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया तथा कुल 5 लाख 85 हजार प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें 7840 प्रतिभागी सफल हुए।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश भर के जिलों-जिलों से पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों एवं युवाओं में कुल 7840 प्रतिभागी सफल हुए हैं। जिनमें से प्रत्येक जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले सफल प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटाप, द्वितीय पुरस्कार के रूप में मोबाइल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में टेबलेट प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य सफल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैग, मोमेन्टो, सर्टिफिकेट, फाइल, कप इत्यादि प्रदान किया गया।

    श्री अजय कुमार ने कहा कि भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के विचार छात्रों और युवा वर्ग के बीच में हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। स्व0 राजीव गांधी का ‘‘युवा भारत निर्माण का सपना’’ और डिजिटल भारत के निर्माण का जो सपना उस समय उन्होने देखा था वह आज विराट वट वृक्ष के रूप में फल-फूल रहा है। आज कोई भी छात्र स्कूली शिक्षा के अलावा डिजिटल गैजेट्स के इस्तेमाल से बेहतर प्रोजेक्ट कम्प्लीट करके अपने ज्ञान को और अधिक उन्नत कर रहा है। कोरोना काल में आन लाइन प्रतियोगिता का उद्देश्य यह भी था कि कोरोना काल में उपजे तनाव और हताशा को कम करके प्रतियोगिता के माध्यम से उनको और अधिक ऊर्जान्वित, उत्साहित करना है जिसमें कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सफल रही है।

    #राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
    Shagun

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Two Consecutive Blows for the US: Iran's Defiant Stance and the Maldives' Diplomatic Rebuff—Is Opposition Growing Across the Muslim World?

    US को लगातार दो झटके: ईरान का बुलंद रुख और मालदीव का राजनयिक इनकार, मुस्लिम दुनिया में बढ़ता विरोध?

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading