चीन के मुद्दे पर कांग्रेस पड़ी अलग थलग, अधिकांश विपक्षी दल भाजपा सरकार के साथ
भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर जितनी टेंशन सीमा है पर उससे कहीं ज्यादा टेंशन देश के अंदर है। बता दें की जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा कर रहे हैं, चीन ने भारत की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है। देश की सेना चीन की हर हरकत का जवाब देने में सक्षम है। सीमा पर सेनाओं ने अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चीन के मसले पर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल गांधी बार-बार पीएम मोदी से देश की सुरक्षा को लेकर सवाल दागे जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कुछ नेता दावा कर रहे हैं चीन ने भारत की 20 से 30 किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, इसका कोई प्रमाण नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी और कांग्रेस से कुछ प्रवक्ताओं ने जिस उम्मीद के साथ चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई थी। वह रणनीति परी तरफ विफल दिख रही है। क्योंकि इसमें कांग्रेस को न तो सरकार के विपक्षियों को साथ मिल रहा है और न ही कांग्रेस के सहयोगी ही साथ देने के लिए तैयार हैं। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है चीन के मुद्दे पर देश की प्रमुख पार्टियों को एक दूसरे के साथ खींचतान नहीं करनी चाहिए।







