Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    व्यवस्था सुधार से बना निवेश का माहौल

    By September 3, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 576
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन किया था। निकट भविष्य में ऐसे कुछ अन्य केंद्रों के उद्घाटन की संभावना है। इन प्रयासों से सुरक्षा की व्यवस्था को प्रभावी और हाईटेक बनाया जा रहा है। इस क्रम में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश पुलिस मुख्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस बल में व्यावसायिक दक्षता होनी चाहिए। सरकार आधुनिक तकनीक को प्रोत्साहन दे रही है। इससे उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि वह अपने आचरण से आमजन की अपेक्षाओं और विश्वास बनाये रखें।
    उन्हें सकारात्मक सोच के चुनौतियों से निपटने की भी तैयारी रखनी होगी। पीड़ित व्यक्ति को समयबद्ध ढंग से न्याय दिलाने की प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए। यह भवन भव्य होने के साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न  है। इसकी सार्थकता बनाये रखने की जिम्मेदारी पुलिस  बल पर है। प्रदेश में आम नागरिक को सहूलियत देने वाले सुशासन की स्थापना में पुलिस को अपनी भूमिका का निर्वाह करना है।
    बयासी वर्ष पहले उन्नीस सौ सैंतीस में उत्तर प्रदेश पुलिस का शिविर कार्यालय प्रयागराज से लखनऊ स्थानान्तरित हुआ था। तभी से यह कार्यालय पुलिस महानिदेशक मुख्यालय के रूप में कार्य कर रहा था। पुलिस का अपना भवन न होने के कारण स्थानाभाव की कमी के कारण कार्य सम्पादन में कठिनाइयां हो रही थीं। इस पुलिस मुख्यालय भवन के निर्माण से पुलिस विभाग की एक बड़ी आवश्यकता पूरी हुई है। शासन सुविधाएं उपलब्ध करा सकता है, किन्तु उन सुविधाओं का सदुपयोग करते हुए पुलिस अधिकारियों को बदली कार्य संस्कृति और आचरण को साबित करने का दायित्व निभाना होगा। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।
    इस माहौल में उद्यमी पूंजी निवेश के लिए उत्सुक हैं। पहले सुरक्षा की भावना का अभाव था। इसलिए निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश से हिचकते थे। कई कम्पनियां अपने व्यापार को प्रदेश में जारी रखने के पक्ष में नहीं थी। वातावरण निवेश के अनुकूल नहीं था, किन्तु कानून व्यवस्था और सुरक्षा की भावना मजबूत होते ही इन्वेस्टर्स  के माध्यम से पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के  निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन का शुभारम्भ हो चुका है।
    प्रयागराज कुम्भ का अभूतपूर्व आयोजन हुआ। सुरक्षा, सुव्यवस्था और स्वच्छता के नये मानक स्थापित हुआ। राज्य सरकार सराहनीय कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाने के प्रति गम्भीर है। पुलिस मेडल की संख्या दो सौ से बढ़ाकर नौ सौ पचास कर दी गयी है। पुलिस बजट में इस वर्ष अठारह हजार करोड़ से बढ़ाकर साढ़े चौबीस हजार करोड़ रुपये का प्राविधान रखा गया है।
    वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एटीएस और एसटीएफ का सुदृढ़ीकरण किया गया है। पहले आपदा राहत व नियंत्रण के लिए सिर्फ एनडीआरएफपर निर्भरता होती थी, किन्तु आज एसडी आरएफ की तीन कम्पनियां इस कार्य में लगाई गई है। इनके बेहतर परिणाम मिल रहे है। इससे सरकार की संवेदनशीलता का भी अनुमान लगाया जा सकता है।
    विशेष योगदान करने वाले एडीजीसंजय सिंघल एवं सुजीत पाण्डेय को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने पुलिस मुख्यालय भवन की खूबियों और विशिष्टताओं के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पुलिस के विभिन्न विभागों में बेहतर सामंजस्य त्वरित गति से परस्पर सूचनाओं का आदान प्रदान होगा। जनसमस्याओं के निराकरण में सुविधा होगी। यह भवन दो वर्ष में बनकर तैयार हुआ है।

    Keep Reading

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading