Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम वापस लेने का किया विरोध-प्रदर्शन तो खा गए लाठी

    By September 10, 2018 बिहार No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 512
    • सरकार पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम वापस ले: सांसद
    • बढ़ती महंगाई पर जनता माफ नहीं करेगी

    पटना,10 सितम्बर 2018: देश में पेट्रोल- डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ भारत बंद का समर्थन करते हुए आज सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार जन विरोधी है, यही वजह है कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और सरकार खामोश है।

    उन्‍होंने कहा कि महंगाई कम करने की बात कह कर सत्ता में आने वाली सरकार आज खुद इसके बेतहाशा बढ़ोत्तरी में शामिल है। कहा अच्‍छे दिन आयेंगे, मगर आये महंगे दिन।

    इस बाबत सांसद पप्‍पू यादव ने कहा कि क्‍योंकि मामला भारत सरकार से जुड़ा है और रेल भारत सरकार की केंद्र बिंदु है। इसलिए पार्टी ने पूरे प्रदेश में रेल चक्‍का जाम किया है। उन्‍होंने कहा कि जिस राज्‍य में चुनाव है, वहां पेट्रोल-डीजल की कीमत दो रूपए कम कर दी गई है। तो बिहार में क्‍यों नहीं। सरकार आज पूंजीपति घरानों को लाभ पहुंचा रही है, मगर उन्‍हें देश की करोड़ों जनता की कोई चिंता नहीं है। यही वजह है देश में महंगाई पर लगाम लगाने में सरकार का कोई इंटरेस्‍ट नहीं है।

    भारत बंद के दौरान पप्‍पू यादव के अलावा जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्‍यक्ष अखलाक अहमद, एजाज अहमद, राघवेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्‍पू, अकबर अली परवेज, शंकर पटेल, ज्‍योति चंद्रवंशी, शीतल गुप्‍ता, श्‍याम सुंदर, संदीप सिंह समदर्शी, अरूण सिंह, गौतम आनंद, विकास बॉक्‍सर, आजाद चांद, मनीष, विशाल, शशांक मोनू समेत सैकड़ों नेता और युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

    बंद के दौरान नेताओं पर लाठी चार्ज की जाप(लो) ने की निंदा

    महंगाई के मुद्दे पर भारत बंद के दौरान इनकम टैक्‍स चौराहे पर पुलिस द्वारा जन अधिकार पार्टी (लो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की निंदा करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष अखलाक अहमद ने कहा कि पटना पुलिस तानाशाह हो गई है, यही वजह है कि शांति पूर्ण बंद करा कर लौट रहे जन अधिकार पार्टी (लो) के दर्जन भर नेताओं को जानूबूझ कर टारगेट किया गया और उनकी जमकर पिटाई की गई। पुलिस की इस बर्बर पिटाई में पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव सह प्रवक्‍ता प्रेमचंद सिंह समेत कई नेता घायल हो गए, जिसे बाद में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी इसकी कड़ी शब्‍दों में निंदा करती है।

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading