पटना, 12 जनवरी, 2020: नारी सम्मान को लेकर आशुतोष सिंह निर्मित और शम्स दुर्रानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ जल्द ही रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद निर्माता आशुतोष सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ‘छोटकी ठकुराईन’ के ट्रेलर को मिले रिस्पांस के बाद अब हम फिल्म को रिलीज करने को तैयार हैं। हालांकि अभी कोई डेट तय नहीं हुआ है, लेकिन बॉक्स ऑफिस की गतिविधियों के हिसाब से हम जल्द ही फिल्म रिलीज करेंगे। यह फिल्म हमारे लिए बेहद खास है। इसमें सभी कलाकारों ने जिस तरह से काम किया है, वो सराहनीय है।
लिंक : https://youtu.be/GyfpnU6UfRM
माँ विंध्यवासिनी फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘छोटकी ठकुराईन’ के प्रोड्यूसर आशुतोष सिंह और को – प्रोड्यूसर गीता देवी हैं। फ़िल्म में यश कुमार, अंजना सिंह, रानी चटर्जी, सुशील सिंह के साथ आशुतोष सिंह,ग्लोरी मोहंता, पिंकी सिंह, रेखा सिंह, असद खान टाइगर, सत्येंद्र गुप्ता, अभय सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद और शैलेश राणा मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी जितेंद्र सुमन और रूप सागर निषाद ने लिखी है।