नवरात्र व्रत में का बहुत महत्त्व है आप कूटू के आटे की पकौड़ी बनाकर खा सकते हैं। कूटू के आटे की पकौड़ी आसानी से बन जाती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आइये जानते है कूटू के आटे की पकौड़ी बनाने की विधि..!
सामग्री:
कूटू का आटा – 1/2 कप
आलू – 4 मध्यम आकार के आलू
रिफाइन्ड तेल या घी – तलने के लिये
सेंधा नमक स्वादानुसार
हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई
हरी धनिया 2 चम्मच बारीक कटी हुई
विधि:
- कूटू के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लें, आलू को उबाल लें या बारीक काट लें।
- अगर आलू उबाले हैं तो इन्हें ठंडा होने के बाद छीलें और छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- कूटू के आटे में आलू, हरी मिर्च, नमक और हरी धनिया और थोडा पानी मिलाएं। आटा बहुत गीला नहीं होना चाहिए।
- कडाही में घी डालकर गरम करें, गरम तेल में छोटी-छोटी पकौड़ी डालकर सुनहरा, कुरकुरा होने तक तलें।
- इसी तरह सारी पकौड़ियां बनाकर तैयार कर लें। माता को भोग लगाकर गरमागरम पकौड़ी हरे धनिए की चटनी या दही के साथ खाएं।







